Please enable Javascript
सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

Uber Comfort

आपकी सुविधा के लिए बेहतर इंतज़ाम।

search
search
search
search

बेहतर अनुभव

Uber Comfort में आपको मिलती हैं ज़्यादा लेगरूम देने वाली नई गाड़ियाँ और बेहतरीन रेटिंग वाले अनुभवी ड्राइवर पार्टनर की सर्विस।

सेवा से संबंधित पसंद-नापसंद

अपने ड्राइवर पार्टनर को पहले से बता दें कि आप' बातचीत करना पसंद करेंगे या नहीं, साथ ही आप ऐप से 4 प्रीसेट तापमानों में से कोई भी तापमान चुन सकते हैं।

अपने मनपसंद समय पर पिक-अप की सुविधा पाएँ

बिना किसी परेशानी के अपने ड्राइवर पार्टनर से मिलें। कैंसिलेशन शुल्क लगाए जाने से पहले भी आपको 10 मिनट तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Uber Comfort के साथ राइड कैसे लें

अनुरोध करें

ऐप खोलें और “आपको कहाँ जाना है?” बॉक्स में अपना डेस्टिनेशन डालें। अपने पिक-अप और डेस्टिनेशन के पतों कन्फ़र्म करने के बाद, अपनी स्क्रीन के बिल्कुल नीचे मौजूद Comfort चुनें। फिर Comfort कन्फ़र्म करें

पर टैप करें।

जब आप ड्राइवर पार्टनर से कनेक्ट हो जाएँगे, तो आपको ड्राइवर पार्टनर की तस्वीर और गाड़ी का ब्यौरा दिखाई देगा और फिर आप मैप पर उनके आने के समय पर नज़र रख सकेंगे।

राइड

अपनी कार में बैठने से पहले अच्छी तरह जाँच लें कि गाड़ी का ब्यौरा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आपको ऐप में दिखाई दे रहा है।

आपके ड्राइवर पार्टनर को आपके डेस्टिनेशन और वहाँ तक जाने का रास्ता मालूम होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो उनसे किसी खास रास्ते से जाने का अनुरोध कर सकते हैं।

गाड़ी से बाहर निकलें

आपसे'आपकी बताई हुई भुगतान विधि के ज़रिए खुद-ब-खुद शुल्क लिया जाएगा, ताकि आप पहुँचते ही अपनी कार से बाहर निकल सकें।

Uber को हर किसी के लिए सुरक्षित और सुखद बनाए रखने के लिए, अपने ड्राइवर पार्टनर को रेटिंग देना न भूलें।

दुनिया भर में राइड

चाहे आप कहीं भी हों या कहीं भी जा रहे हों, Uber के साथ आप कई तरह से सफ़र कर सकते हैं। ऐप में देखें कि राइड के लिए आपके आस-पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं।*

1/9
1/5
1/3

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • आपको हर ट्रिप पर अतिरिक्त लेगरूम तो मिलेगा ही, साथ ही आप अनुरोध करने के बाद अपने ड्राइवर पार्टनर को अपनी राइड से जुड़ी पसंद-नापसंद के बारे में बता सकते हैं, यहाँ तक कि तापमान और बातचीत के तौर-तरीकों के बारे में भी।

  • Uber Comfort फिलहाल 40 से अधिक शहरों में उपलब्ध है और इसका विस्तार हो रहा है। ऐप में देखें कि आपके शहर में कौन-कौन से राइड विकल्प उपलब्ध हैं।

क्या आप Uber Comfort के साथ राइड लेना चाहते हैं?

¹ जब आप Uber Reserve यात्रा का अनुरोध करते हैं, तो जो यात्रा मूल्य आप देखेंगे वह एक अनुमान होगा जिसमें एक आरक्षण शुल्क शामिल है, जो आपके पिकअप पते के स्थान और/या आपकी यात्रा के दिन और समय के अनुसार बदल सकता है। यह शुल्क राइडर्स द्वारा अपने ड्राइवर के अतिरिक्त प्रतीक्षा समय और पिकअप स्थान तक पहुँचने में लगे समय/दूरी के लिए दिया जाता है।

² इस वेब पेज पर दी गई सामग्री केवल जानकारी के उद्देश्य से है और यह जरूरी नहीं कि आपके देश, क्षेत्र या शहर में लागू हो। इसमें बदलाव हो सकता है और बिना सूचना के अपडेट किया जा सकता है।