सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें
हमारा मानना है कि सभी को ऐसा महसूस होना चाहिए कि उन्हें सपोर्ट मिल रहा है और उनका ख्याल रखा जा रहा है। इसीलिए हमने शारीरिक संपर्क, यौन हमले और गलत बर्ताव, डराने और रूखा व्यवहार करने, अनचाहे संपर्क, भेदभाव और संपत्ति के नुकसान को लेकर मानक तैयार किए हैं।
शारीरिक संपर्क
Uber की किसी भी ऐप का उपयोग करते समय अजनबियों या हाल ही में मिले किसी भी व्यक्ति को न छुएँ। किसी को चोट पहुँचाना या चोट पहुँचाने का इरादा रखना कभी भी स्वीकार्य नहीं है।
यौन हमला और गलत बर्ताव
किसी भी प्रकार का यौन हमला करने या यौन दुर्व्यवहार करने पर पाबंदी है। यौन हमले और दुर्व्यवहार का मतलब है सामने वाले व्यक्ति की स्पष्ट सहमति के बिना यौन संपर्क या व्यवहार।
निजी स्पेस और निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। आगे दी गई सूची में गलत आचरण के उदाहरण दिए गए हैं, लेकिन यह पूरी सूची नहीं है।
- जिन व्यवहारों और टिप्पणियों से लोग असहज महसूस कर सकते हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता। इसके उदाहरणों में शामिल हैं, कोहनी से हल्का धक्का देना, सीटी बजाना और आँख मारना। किसी अनजान व्यक्ति को न छुएँ, न ही उससे मज़ाक करें।
- कुछ ऐसी बातचीतें जिन्हें नुकसान-रहित माना जा सकता है, अपमानजनक हो सकती हैं। कोई कैसा दिख रहा है, कथित लिंग पहचान या यौन रुझान पर टिप्पणी न करें। असंबंधित निजी सवाल पूछने से बचें, जैसे, “क्या आप किसी रिलेशनशिप में हैं?” अपने खुद के या किसी और व्यक्ति के सेक्स जीवन पर चर्चा करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने या सेक्स से जुड़े चुटकुले सुनाने से बचें।
- Uber में 'सेक्स की मनाही' का नियम है। Uber ऐप्स का इस्तेमाल करते समय यौन संपर्क पर पाबंदी है, इसमें ट्रिप के दौरान का समय भी शामिल है। यहाँ ज़्यादा जानें।
धमकाने वाला और रूखा व्यवहार करना
आक्रामक, झगड़ालू या परेशान करने वाले व्यवहार की अनुमति नहीं है। ऐसी भाषा या हावभावों का इस्तेमाल न करें जो अपमानजनक या धमकाने वाली हो सकती है। ऐसे निजी विषयों से दूर रहना ही अच्छा है जो शायद विभाजनकारी हो सकते हैं, जैसे कि धर्म और राजनीतिक मान्यता।
राइडर के लिए सुझाव
ड्राइवर पार्टनर और साथी राइडर के साथ बातचीत को अनौपचारिक और दोस्ताना रखें। दूसरे लोगों से न तो निजी सवाल पूछें, न ही आक्रामक व्यवहार करें।
ड्राइवर पार्टनर के लिए सुझाव
राइडर और एक-दूसरे से होने वाली बातचीत को अनौपचारिक और दोस्ताना रखें। न तो निजी सवाल पूछें, न ही दूसरों से आक्रामक व्यवहार करें।
अनचाहा संपर्क
ट्रिप पूरी होते ही संपर्क खत्म हो जाना चाहिए, जब तक कि वह खोए हुए आइटम को लौटाने के लिए न हो। उदाहरण के लिए, ट्रिप पूरी होने के बाद किसी को मैसेज भेजने, कॉल करने, उससे निजी तौर पर मिलने या मिलने की कोशिश करने की अनुमति नहीं है।
ड्राइवर पार्टनर के लिए सुझाव
अगर कोई राइडर मौजूदा ट्रिप या कोई खोया हुआ आइटम लौटाने के अलावा किसी और मकसद से आपसे संपर्क करता है, तो Uber को तुरंत अलर्ट करें।
राइडर के लिए सुझाव
अगर ड्राइवर पार्टनर आपकी मौजूदा ट्रिप या डिलीवरी या किसी खोए हुए आइटम को लौटाने के अलावा किसी और वजह से आपसे संपर्क करते हैं, तो इस बारे में Uber को तुरंत सूचित करें।